BIG NEWS : झारखंड में बढ़ रहा है स्वाइन फ्लू!, कई मरीजों के सैंपल में मिला H1N1 संक्रमण

Aug 29, 2026 - 16:45
BIG NEWS : झारखंड में बढ़ रहा है स्वाइन फ्लू!, कई मरीजों के सैंपल में मिला H1N1 संक्रमण

RANCHI : झारखंड में H1N1 वायरस से होने वाले स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्से से आए संदिग्ध रोगियों के सैंपल में से अभी तक 8 सैंपल में स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि हो चुकी है. राज्य में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही है। 

सिविल सर्जनों को मिला सतर्क रहने के निर्देश

स्वास्थ्य महकमा अभी तक स्वाइन फ्लू के मामले की पुष्टि से बचता दिख रहा है लेकिन राज्यभर के सिविल सर्जनों और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एसीएस हेल्थ ने स्वाइन फ्लू को लेकर सभी तैयारियां रखने के निर्देश दिए थे. तब पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के एक IEC अधिकारी ने कहा था कि भविष्य में अगर कोई मामला आए तो पहले से तैयारी हो, इसके लिए एसीएस ने यह निर्देश दिए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में भी कई लोग स्वाइन फ्लू से ग्रसित हैं. रिम्स के माइक्रोबायलॉजी विभाग के एक डॉक्टर और उनके बेटे को भी स्वाइन फ्लू होने की सूचना है. इसके साथ-साथ एक हॉस्टल के कुछ छात्रों को स्वाइन फ्लू होने की खबर है. एक निजी अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू के मरीज भर्ती होने की खबर है.

रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड की माने तो H1N1 का संक्रमण ज्यादा खतरनाक नहीं है लेकिन किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह खतरनाक हो सकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0