रांची में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र देने और जातिसूचक गाली देने का आरोप
रांची। राजधानी रांची में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे की ठगी करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।

यह कार्रवाई नगड़ी स्थित साहू क्लिनिक के निकट की गई। मामले में एससी/एसटी थाना कांड संख्या 35/2024, दिनांक 7 अगस्त 2024 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए, फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमीज अख्तर उर्फ अंश टोप्पो, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता नईम अंसारी, निवासी ईटकी टुकुरगुड़ू, थाना ईटकी, जिला रांची के रूप में हुई है।
छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल
कार्रवाई में एससी/एसटी थाना रांची के थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ एससी/एसटी थाना और नगड़ी थाना की पुलिस बल शामिल रही।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0