27 बिहार बटालियन एनसीसी का CATC-XV शिविर शुरू, 550 कैडेट्स को मिलेगा प्रशिक्षण, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता पर दिया जाएगा जोर

गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी, गया की ओर से CATC-XV शिविर का शुभारंभ मंगलवार से किया गया। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में करीब 550 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में देशभक्ति की भावना, नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। शिविर के शुभारंभ अवसर पर 27 बिहार बटालियन एनसीसी गया के कमान अधिकारी कर्नल भूपेश पठानिया ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर के दौरान कैडेट्स को विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व, टीम भावना, कौशल विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आर.बी. शर्मा, सूबेदार सूरज सोरेन, सूबेदार एकदेव थापा, सीएचएम देवराज, हवलदार जगदीश, हवलदार नील प्रसाद गुरुंग, हवलदार अभय पाठक, सीएचएम राम किशोर कम, हवलदार देशपाल, हवलदार सुरेंद्र, हवलदार प्रभात कुमार तिवारी, हवलदार पवन, हवलदार वीरेंद्र सहित अन्य सैन्य कर्मी मौजूद रहे। सिविल स्टाफ में हेड क्लर्क उमेश कुमार, संजय कुमार मंडल, संतोष कुमार झा, लक्ष्मण कुमार, धीरज कुमार, मिंटू कुमार, डीओ शशिकांत, ड्राइवर रघुनाथ चंदेल, ड्राइवर गौरी शंकर, धर्मेंद्र और राम दहिन सहित अन्य उपस्थित थे।

Sep 1, 2026 - 20:15
27 बिहार बटालियन एनसीसी का CATC-XV शिविर शुरू, 550 कैडेट्स को मिलेगा प्रशिक्षण, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता पर दिया जाएगा जोर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0