21 राज्यों में मौसम का कहर! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 21 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।
देश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 21 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।
कई इलाकों में घनघोर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और बिजली व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका भी जताई गई है। अगले दो दिनों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0