PM मोदी ने जिनपिंग और पुतिन से एकसाथ मिलाया हाथ, देखते ही शहबाज शरीफ चुपचाप निकल गए

Sep 1, 2026 - 16:15
PM मोदी ने जिनपिंग और पुतिन से एकसाथ मिलाया हाथ, देखते ही शहबाज शरीफ चुपचाप निकल गए

NEWS DESK : किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग ले रहे हैं. पीएम मोदी ने शी जिनपिंग और पुतिन से मुलाकात की. इसका एक वीडियो काफी चर्चित हो रहा है.

बता दें कि तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ नजर आए, वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चुपचाप वहां से निकल गए. दरअसल 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ आते नजर आए. इस दौरान पीएम मोदी भी सामने से आते दिखाई दिए. तीनों नेता जब पास पहुंचे तो जिनपिंग ने पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया और पुतिन भी पीएम मोदी से मिलने लगे. फिर क्या था, तीनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से बातें होने लगीं.

पीएम मोदी ने भी बिना देर किए दोनों नेताओं के हाथ थाम लिए. यह नजारा कैमरे में कैद हो गया. कुछ सेकेंड के लिए ही सही पीएम मोदी, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन तीनों एक साथ नजर आए. इसी समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ वहां से नजरें चुराकर अपने स्थान की ओर जाते दिखाई दिए. 

वहीं, पीएम मोदी और पुतिन कुछ देर तक बातें करते रहे. इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ पर हाथ रखकर थपथपाया. इसके बाद सभी नेता मंच की ओर बढ़ चले. इस पल को सभी लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया. वहीं, शहबाज शरीफ इनके पीछे से चुपचाप निकल गए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0