CM हेमंत सोरेन से IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा की मुलाकात, AI-रोबोटिक्स और युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर हुई चर्चा
रांची: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 4 सितंबर 2026 को रांची के कटहल मोड़ में इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव’ में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
रांची:- मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 4 सितंबर 2026 को रांची के कटहल मोड़ में इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव’ में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान राज्य के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इस्कॉन रांची के श्रीमान प्रदीप दास (PR) एवं श्रीमान सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0