Nepal Flood Death Toll : नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 1,003, बाढ़ का नया अलर्ट जारी

Sep 1, 2026 - 16:05
Sep 1, 2026 - 16:06
Nepal Flood Death Toll : नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 1,003, बाढ़ का नया अलर्ट जारी

Nepal Flood Death Toll : नेपाल में अचानक आई भयंकर बाढ़ से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1003 हो गई. मृतकों की संख्या में अभी और वृद्धि होने की आशंका है क्योंकि मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है. बाढ़ के कारण 3916 लोग अब भी लापता हैं.

सुरक्षा बलों ने देश के आठ जिलों से और शव बरामद किए हैं. नेपाल में अधिकारियों ने मंगलवार को देश के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में बाढ़ के खतरे को लेकर नया अलर्ट जारी किया और नदियों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा एहतियाती कदम उठाने की अपील की है.

नुवाकोट और रसुवा जिलों में अचानक बाढ़ आने की अधिक आशंका

एनडीआरआरएमए (राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण) की ओर से जारी एक सूचना के अनुसार, नुवाकोट और रसुवा जिलों में अचानक बाढ़ आने की अधिक आशंका है. इन इलाकों में छोटी नदियों और जलधाराओं का जलप्रवाह बढ़ने का अनुमान है.

कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा

इसके अलावा ताप्लेजुंग, संखुवासभा, सोलुखुम्बु, खोटांग, ओखलढुंगा, रामेछाप, दोलखा, सिंधुपालचोक, काभ्रेपलांचोक, ललितपुर, भक्तपुर, काठमांडू और धादिंग समेत पूर्वी और मध्य नेपाल के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है. इन इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, पश्चिमी नेपाल में गोरखा, लमजुंग, डोल्पा, रुकुम पूर्व, रुकुम पश्चिम, जाजरकोट, दार्चुला, बैतड़ी, डडेलधुरा, डोटी, कैलाली और कंचनपुर जिले के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है.

आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया

एनडीआरआरएमए ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नदी किनारे और अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती उपाय करने की अपील की है. नेपाल में 26 अगस्त को विनाशकारी बाढ़ आई थी, जिसने सदमे से लोग अभी भी उबर नहीं पाएं हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0