नेपाल में बाढ़ से तबाही: मौतों का आंकड़ा 1,003 पहुंचा, हजारों अब भी लापता; फिर जारी हुआ नया अलर्ट
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या 1,003 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 3,916 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

बाढ़ के बाद नेपाल के कई इलाकों में एक बार फिर नए फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है। नदियों में बढ़ते जलस्तर और ऊपरी क्षेत्रों से पानी के प्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को नदी किनारे और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
वहीं, सेना और राहत दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं में बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। खराब मौसम और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0