रांची में 2-3 सितंबर को जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ, मतदाता सूची पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 2 और 3 सितंबर 2026 को मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। “Voter Registration and Voter Registers 2026” नामक यह सम्मेलन NUSRL, रांची में होगा।

Sep 1, 2026 - 21:29
रांची में 2-3 सितंबर को जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ, मतदाता सूची पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

रांची:- झारखंड की राजधानी रांची में 2 और 3 सितंबर 2026 को मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। “Voter Registration and Voter Registers 2026” नामक यह सम्मेलन NUSRL, रांची में होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश के निर्वाचन विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, विधि विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल होंगे। सम्मेलन में मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली प्रबंधन, डिजिटाइजेशन, मतदाताओं की समावेशिता और लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इस सम्मेलन के लिए देश-विदेश से कुल 230 शोध-पत्रों के एब्सट्रैक्ट प्राप्त हुए थे। मूल्यांकन के बाद 80 एब्सट्रैक्ट चुने गए, जबकि अंतिम रूप से 57 शोध-पत्रों का चयन किया गया है। इन शोध-पत्रों को अलग-अलग तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किया जाएगा।

के. रवि कुमार ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य निर्वाचन प्रबंधन के व्यावहारिक अनुभवों और अकादमिक शोध को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन से मिलने वाले सुझाव भविष्य में मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची प्रबंधन को और अधिक प्रभावी, समावेशी एवं विश्वसनीय बनाने में मददगार होंगे।

सम्मेलन का उद्घाटन 2 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान “Voter Registration and Voter Registers” पुस्तक और सम्मेलन की स्मारिका का भी लोकार्पण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0