बैंककर्मियों की मांगों को लेकर गयाजी में दिखी एकजुटता, काम के बढ़ते दबाव से नाराज बैंककर्मी, राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हुए शामिल

गयाजी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को गया में व्यापक समर्थन मिला। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर हड़ताल में भाग लिया और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, बढ़ते कार्य-दबाव, कार्य तनाव तथा बेहतर कार्य-जीवन संतुलन की मांग उठाई। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, गया क्षेत्र के सहायक महासचिव राजीव नयन ने कहा कि हड़ताल केवल एक दिन काम से विराम नहीं, बल्कि बैंककर्मियों की सामूहिक आवाज है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा करने, लगातार समीक्षा और बढ़ते कार्यभार का प्रभाव कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। हड़ताल में राबिन राज, पंकज, मृगांक और रेशु कुमारी सहित 200 से अधिक बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। संगठन के अनुसार 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Sep 11, 2026 - 18:30
बैंककर्मियों की मांगों को लेकर गयाजी में दिखी एकजुटता, काम के बढ़ते दबाव से नाराज बैंककर्मी, राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हुए शामिल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0