जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच एसएसबी ने बांटे कंबल और मच्छरदानी, नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत लखनवा गांव में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी कार्यक्रम
गयाजी। नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026 के तहत 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया के ‘बी’ समवाय कालापहाड़ की ओर से गुरुवार को औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित लखनवा गांव में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित विद्यालय, लखनवा में 29वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री कुणाल के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जरूरतमंद, गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों के बीच 9 कंबल और 6 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद ग्रामीणों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाना तथा स्वास्थ्य एवं कल्याण में सहयोग करना है। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा दायित्वों के साथ बल सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के कार्यों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए एसएसबी के प्रति आभार जताया। ऐसे कार्यक्रमों से सुरक्षा बल और स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास, सहयोग और सौहार्द मजबूत होता है। कार्यक्रम में उप कमांडेंट अजय कुमार वाजपेयी, अन्य बलकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

