स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रतियोगिता आयोजित, राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी : डॉ. उमाशंकर सिंह

गयाजी। अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को युवा चेतना के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी (MCQ) तथा दूसरे चरण में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी का प्रारूप विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा गया द्वारा तैयार किया गया था। इसमें महाविद्यालय के शताधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उमाशंकर सिंह ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, राष्ट्रवादी विचारों, शिक्षा-दर्शन, युवा शक्ति, मानव सेवा तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अरविंद, आदित्य वर्मा, ईशा साईं, अस्मिता कुमारी, मनीषा कुमारी, समृद्धि कुमारी, ईशा कुमारी, शीतल कुमारी, अमीषा कुमारी और छोटी कुमारी सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की प्रमुख डॉ. श्वेता सिंह रहीं। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी कुमारी, मोनिका कुमारी, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. सिया शरण गुप्त तथा डॉ. विनोद कुमार सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने विषय-ज्ञान, विचारों की स्पष्टता, प्रस्तुतीकरण और अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में समीक्षा कुमारी ने प्रथम, निशा कुमारी ने द्वितीय तथा आयुष राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा विभाग की ओर से सभी शताधिक प्रतिभागियों को एक-एक कलम देकर प्रोत्साहित किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. अजय कुमार चौरसिया की भूमिका सराहनीय रही। आयोजन में डॉ. रंजीत कुमार और डॉ. शमीमा खातून ने भी सहयोग किया। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से परिचित कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Sep 10, 2026 - 20:20
स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रतियोगिता आयोजित, राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी : डॉ. उमाशंकर सिंह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0