भागलपुर में बाढ़ का पानी बना काल, एक-दूसरे को बचाने में डूबे पांच लोग; एक ही परिवार के चार की मौत
भागलपुर: गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच भागलपुर में बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित होने लगा है। बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि मायागंज अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आसपास मौजूद अन्य लोग भी पानी में उतर गए। इसी दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पांच लोग गहरे पानी में डूब गए।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें चार मृतक एक ही परिवार के हैं, जबकि एक व्यक्ति पड़ोसी था।
हादसे में एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया और स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे। एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी में सड़क की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था करने, गहरे पानी वाले रास्तों को चिन्हित करने और ग्रामीणों को सतर्क करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0