कटिहार में कब्र खोदकर निकाला गया शव, वायरल वीडियो के बाद हत्या की जांच तेज; पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में पुलिस और प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतक मो. कमरूल का शव बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
कटिहार:- बिहार के कटिहार जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में पुलिस और प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतक मो. कमरूल का शव बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
मामला उस समय सामने आया जब घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आए और मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू की गई।
वायरल वीडियो के बाद खुला मामला
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात मो. कमरूल की मौत हुई थी। परिजनों की ओर से कथित तौर पर इसे सामान्य मौत बताया गया था और शव को दफना दिया गया था। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया।
वीडियो में हत्या से जुड़ी कथित गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दफनाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए निकालने की प्रक्रिया शुरू की।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोदी गई कब्र
मजिस्ट्रेट सोनू कुमार भगत की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र की खुदाई कराई। शव को बाहर निकालने के बाद मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मजिस्ट्रेट के मुताबिक, पुलिस को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण शव पूरी तरह डिकंपोज नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
मृतक के परिवार की ओर से उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान कमरूल के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। मामले से जुड़ा कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की है।
हालांकि, पत्नी और ससुराल पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों पर उनका पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस वायरल वीडियो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर पूरे मामले की सच्चाई पता लगाने में जुटी है।
मां ने बताया- बेटा ससुराल में ही रहता था
मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। उन्होंने कहा कि बेटा शराब पीता था और ससुराल पक्ष की ओर से उसकी मौत को शराब पीने के कारण हुई मौत बताया गया था।
अब वायरल वीडियो सामने आने और कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद ही मो. कमरूल की मौत की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट: मृतक की मां
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

