खाद माफिया के खिलाफ खबर चलाना पड़ा भारी! कटिहार में पत्रकार का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, 3 घंटे बाद पुलिस ने बचाया

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ खबर दिखाने पर एक पत्रकार के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि खाद के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने मदरलैंड अखबार के पत्रकार गुलाम मुर्तजा को अगवा कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने पत्रकार को एक कार से सुरक्षित बरामद किया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

Oct 30, 2026 - 11:25

खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

पूरा मामला कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड का है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी और अवैध ढुलाई के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई की थी। इस दौरान महानंदा चेक पोस्ट के पास से 281 बोरा खाद और डीएपी लिक्विड की 20 बाल्टियां बरामद की गई थीं।

कृषि विभाग की इस कार्रवाई को लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खबरें प्रकाशित और प्रसारित हुई थीं। आरोप है कि इसी खबर से खाद कारोबार से जुड़े कुछ लोग नाराज थे और उन्होंने पत्रकार गुलाम मुर्तजा को निशाना बनाया।

पत्रकार को अगवा कर सुनसान इलाके में की गई पिटाई

आरोप के मुताबिक, पत्रकार गुलाम मुर्तजा का अपहरण कर उन्हें किसी दूरदराज और सुनसान इलाके में ले जाया गया। वहां उनके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पत्रकार के अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में जुट गई।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद कार से बरामद हुए पत्रकार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पत्रकार को एक कार से बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों और अपहरण के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पत्रकारों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

खाद की कालाबाजारी के खिलाफ खबर दिखाने के बाद पत्रकार के अपहरण और मारपीट की घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को इस तरह निशाना बनाने वालों के खिलाफ कब सख्त कार्रवाई होगी?

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की भूमिका और अपहरण के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0