जहरखुरानी कांड के सफल उद्भेदन पर आरपीएफ प्रभारी बनारसी यादव सम्मानित

रेल एसपी अनंत कुमार राय ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह, जीआरपी के साथ संयुक्त कार्रवाई में निभाई थी सराहनीय भूमिका

Oct 30, 2026 - 10:39
जहरखुरानी कांड के सफल उद्भेदन पर आरपीएफ प्रभारी बनारसी यादव सम्मानित

गया। जहरखुरानी कांड के सफल उद्भेदन में महत्वपूर्ण योगदान देने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), गया पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेल पुलिस अधीक्षक, पटना अनंत कुमार राय (आईपीएस) ने उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मामला जीआरपी गया कांड संख्या 254/26, दिनांक 7 अक्टूबर 2026 से संबंधित है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के उद्भेदन में राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के साथ समन्वय स्थापित कर आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके सराहनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता और समर्पण को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। इस सम्मान से रेलवे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ एवं जीआरपी के बीच बेहतर समन्वय को भी प्रोत्साहन मिला है। इस अवसर पर भविष्य में भी इसी निष्ठा, तत्परता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0