वैशाली में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, घर से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर बिलंदपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमोद कुमार राय के रूप में हुई है, जो गांव के ही अकलू राय का पुत्र बताया गया है।

Oct 31, 2026 - 10:16

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले को लेकर महुआ एसडीपीओ पोलसत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अवैध हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो की जानकारी वरीय अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मामले को महुआ थाना भेजा गया और वायरल वीडियो का सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान वीडियो में एक व्यक्ति को हथियार लहराते हुए देखा गया।

आरोपित के घर से हथियार बरामद

वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की और उसके घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसके घर से गैर लाइसेंसी देसी कट्टा बरामद किया। इसके बाद अमोद कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही उससे पूछताछ कर हथियार रखने के उद्देश्य और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की नजर

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0