नवादा में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में हंगामा; पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया
नवादा, दिनेश कुमार की रिपोर्ट: नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के बरेव स्थित आनंदपुर गांव के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर दो छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्कूल परिसर में ग्रामीणों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया।

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि संबंधित शिक्षक कुणाल सर पिछले करीब एक सप्ताह से उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहे थे। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो और मैसेज भी भेजे।
घटना की जानकारी ग्रामीणों और अभिभावकों को मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए। देखते ही देखते स्कूल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।
मामले की सूचना मिलने पर अकबरपुर के BDO और नेमदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
छात्राओं का कहना है कि इंस्टाग्राम पर भेजे गए कथित आपत्तिजनक मैसेज बाद में डिलीट कर दिए गए। पुलिस छात्राओं से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0