पटना के गणपति होटल में पुलिस की रेड, 5 महिलाएं और 3 पुरुष पकड़े गए; संचालक फरार
पटना। राजधानी पटना में कथित अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित गणपति होटल में छापेमारी कर पुलिस ने पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, होटल के कमरों में सभी आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। छापेमारी के दौरान होटल संचालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गणपति होटल में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि की और एक विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की।
होटल से रजिस्टर और आपत्तिजनक सामान बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा। मौके से एक रजिस्टर और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में दो कंडोम और इस्तेमाल किए गए कंडोम शामिल हैं।
कार्रवाई के बाद सभी पकड़े गए लोगों को जक्कनपुर थाने लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस होटल में आने-जाने वाले लोगों और वहां संचालित गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटा रही है।
होटल संचालक की तलाश में छापेमारी
सदर एसडीपीओ-1 मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। होटल में कथित अवैध गतिविधियों के संचालन, इसमें शामिल लोगों और संचालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0