धनबाद में बेकाबू ट्रेलर का कहर, 3 दुकानों को रौंदा; कई बाइक क्षतिग्रस्त

धनबाद: जिले में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रेलर ने जमकर तबाही मचाई। तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक के बाद एक तीन दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, वहां खड़ी कई बाइक भी ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

Sep 28, 2026 - 11:30
धनबाद में बेकाबू ट्रेलर का कहर, 3 दुकानों को रौंदा; कई बाइक क्षतिग्रस्त

धनबाद:- जिले में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रेलर ने जमकर तबाही मचाई। तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक के बाद एक तीन दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, वहां खड़ी कई बाइक भी ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश भी देखा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकानों की तरफ चला गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0