जमशेदपुर पहुंचे बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, झारखंड में बढ़ते अपराध और खनिज लूट पर सरकार को घेरा

जमशेदपुर: जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान जदयू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम समेत पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Sep 27, 2026 - 20:59
जमशेदपुर पहुंचे बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, झारखंड में बढ़ते अपराध और खनिज लूट पर सरकार को घेरा

जमशेदपुर:- जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान जदयू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम समेत पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में श्रवण कुमार ने झारखंड में अपराध की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि राज्य में डकैती, लूट और छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से जुड़े मामलों पर भी सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बिहार के जमुई में युवती से कथित छेड़खानी और बदसलूकी के मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने से जुड़े सवाल पर उन्होंने अपनी पार्टी के रुख का समर्थन किया और भाजपा को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणी की।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड और बिहार से जुड़े विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0