पिंडदानियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहा एसडीआरएफ, विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड में 15 दिनों तक चप्पे-चप्पे पर नजर, आपदा से निपटने को जवान पूरी तरह तैयार
आस्था के इस महासंगम के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड जैसे प्रमुख पिंडदान स्थलों पर
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की मोक्ष की कामना लेकर गयाजी पहुंच रहे हैं। आस्था के इस महासंगम के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड जैसे प्रमुख पिंडदान स्थलों पर एसडीआरएफ की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर उमेश्वर प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में हवलदार नीलेश कुमार, सिपाही कुंदन कुमार, राधेश्याम शर्मा, संजय कुमार एवं ख्याति वर्मा श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात हैं। टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर उमेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान 15 दिनों तक विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा किसी भी आपदा या अप्रिय स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए जवान तैयार हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करना एसडीआरएफ की प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





