आधी रात सड़क पर उतरे मधेपुरा SP, खुद संभाली वाहन जांच की कमान; अभियान में प्रमुख अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार देर रात मधेपुरा जिले में व्यापक वाहन जांच और अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह खुद दल-बल के साथ सड़क पर उतरे और विभिन्न स्थानों पर जांच की कमान संभाली।

Sep 28, 2026 - 19:09

एसपी ने खुद कई वाहनों को रुकवाकर उनके कागजात और अन्य जरूरी बिंदुओं की जांच की। संदिग्ध पाए गए वाहनों को संबंधित थानों में ले जाकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।

मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कॉलेज चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आवश्यक कागजात नहीं मिलने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दर्जनों दोपहिया वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया।

रविवार देर रात अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शुरू हुए इस अभियान से इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने वाहन जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों पर भी नजर रखी। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक प्रमुख अपराधी को गिरफ्तार किया।

एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की नजर अपराधियों, संदिग्ध गतिविधियों और कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर लगातार बनी हुई है।

एसपी ने कहा कि स्मैक कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा नियम-कानून की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार या महंगी बाइक चलाने वाले राइडरों की भी जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराध या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0