मोकामा में बाहुबलियों की अगली पीढ़ी आमने-सामने! सूरजभान के बेटे अमितोष और अनंत सिंह के बेटे अभिषेक ने संभाला मोर्चा
मोकामा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से बाहुबली नेताओं का दबदबा रहा है। कभी अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के बीच राजनीतिक मुकाबला चर्चा में रहा, तो कभी ललन सिंह और अनंत सिंह की प्रतिद्वंद्विता ने मोकामा की सियासत को सुर्खियों में रखा। अब इन नेताओं की अगली पीढ़ी के सक्रिय होने से मोकामा की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है।

मौजूदा विधायक अनंत सिंह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी जगह उनके बेटे अभिषेक चुनाव मैदान में उतरेंगे। अभिषेक पिछले कुछ समय से क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं।
इसी बीच पचमहला थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद एक बार फिर दोनों परिवारों के बेटे आमने-सामने नजर आए। घटना में एक व्यक्ति की मौत और पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद सूरजभान सिंह के बेटे अमितोष पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और आर्थिक मदद की। वहीं अनंत सिंह के बेटे अभिषेक ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
दोनों नेताओं के बेटों के पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद मोकामा की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे दोनों परिवारों की अगली पीढ़ी की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में कौन मैदान में होगा और मुकाबला किस रूप में सामने आएगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0