आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध कमाई के पैसे के लालच में रिश्तेदार ने रची साजिश; दो आरोपी गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
एसडीपीओ सरायकेला अनुभव भारद्वाज के अनुसार, 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे कल्लू खान के घर पर फायरिंग की गई थी। इस दौरान अब्दुल जाफर के सिर को छूते हुए गोली निकल गई। घायल अब्दुल जाफर का इलाज टीएमएच जमशेदपुर में चल रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शेख अजहरुद्दीन, जो कल्लू खान का रिश्तेदार और पूर्व परिचित बताया जा रहा है, अपने साथियों के साथ घर पहुंचा था। आरोपियों को शक था कि घर में अवैध कमाई का काफी पैसा रखा हुआ है। करीब एक घंटे तक बातचीत के बहाने घर में रुकने के बाद लूटपाट और हत्या के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी प्रकाश चंद्र नायक को पकड़ लिया। भीड़ की पिटाई में घायल प्रकाश को पुलिस अभिरक्षा में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक प्रकाश का पूर्व में हत्या और डकैती के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।
मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के जशीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 19 वर्षीय बबलू महतो उर्फ पद्मलोचन मोहंता को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आदित्यपुर थाना कांड संख्या 269/2026 दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों शेख अजहरुद्दीन, कादिम खान और उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







