रामशिला में पिंडदानियों के बीच पहुंचे महापौर, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

महापौर एवं मोहन श्रीवास्तव ने पिंडदानियों से साफ-सफाई, पेयजल, यातायात सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Sep 27, 2026 - 19:22
रामशिला में पिंडदानियों के बीच पहुंचे महापौर, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

गयाजी। पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से गयाजी पहुंच रहे पिंडदानियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम लगातार मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम के महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव रामशिला पहुंचे। दोनों ने पिंडदानियों के बीच जाकर उनसे बातचीत की और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। महापौर एवं मोहन श्रीवास्तव ने पिंडदानियों से साफ-सफाई, पेयजल, यातायात सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पिंडदानियों ने बताया कि रामशिला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी है। हालांकि, भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था में थोड़ी परेशानी हो रही है। पिंडदानियों ने जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचकर सीधे उनसे व्यवस्थाओं की जानकारी लेने और समस्याएं सुनने की पहल की सराहना की। कई पिंडदानियों ने बताया कि वे पहली बार गयाजी आए हैं। उन्होंने मेला क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया। महापौर ने पिंडदानियों से कहा कि उनकी सुविधा नगर निगम की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर उसका त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। महापौर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंच रहे हैं। ऐसे में नगर निगम की टीमें मेला क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। साफ-सफाई, पेयजल, यातायात समेत सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि पिंडदानियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0