जमशेदपुर गोलीकांड के तीन फरार आरोपियों पर 3 लाख रुपये का इनाम, पुलिस ने जारी की तस्वीरें
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के सोनारी थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों पर कुल 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तस्वीरें जारी करते हुए आम लोगों से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है। प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
जमशेदपुर:- पूर्वी सिंहभूम के सोनारी थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों पर कुल 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तस्वीरें जारी करते हुए आम लोगों से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है। प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे सोनारी थाना क्षेत्र स्थित डिब्बल मॉल के एक रेस्टोरेंट में तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे। मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 80/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान की है। इनमें पहला आरोपी अजीत मंडल, दूसरा मोहन यादव और तीसरा अज्ञात युवक है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने पर प्रत्येक के लिए एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से इस मामले में सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







