समस्तीपुर में आसमान से जमीन तक उठा पानी का बवंडर, वॉटरस्पाउट का अद्भुत नजारा देख थम गईं लोगों की सांसें
समस्तीपुर: जिले के मोहिउद्दीननगर में 26 सितंबर 2026 को मौसम का हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। बारिश के बीच यहां वॉटरस्पाउट (जलस्तंभ) दिखाई दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से भी इस घटना का वीडियो जारी किया गया है।
समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर में 26 सितंबर 2026 को मौसम का हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। बारिश के बीच यहां वॉटरस्पाउट (जलस्तंभ) दिखाई दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से भी इस घटना का वीडियो जारी किया गया है।
वीडियो में आसमान से जमीन की ओर पानी और हवा का एक बड़ा बवंडर उठता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो इस दृश्य को देखकर हैरानी जता रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बवंडर की चपेट में आने से कुछ घरों की छत पर रखे करकट और हल्की चीजें हवा में उड़ती दिखाई दीं। वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मानसून की विदाई से पहले मौसम में बदलाव के बीच समस्तीपुर में दिखाई दिया यह वॉटरस्पाउट लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
क्या होता है वॉटरस्पाउट?
वॉटरस्पाउट यानी जलस्तंभ पानी की सतह के ऊपर बनने वाला एक प्रकार का घूमता हुआ वायु स्तंभ या बवंडर होता है। यह कई बार हाथी की सूंड जैसी आकृति में दिखाई देता है और आसमान तथा पानी की सतह को जोड़ता हुआ नजर आता है। इसके साथ पानी की बूंदें, फुहार और हल्की वस्तुएं ऊपर उठ सकती हैं। इसकी तीव्रता अधिक होने पर नुकसान भी हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







