विश्व पर्यटन दिवस पर ऑड्रे हाउस में विशेष आयोजन, झारखंड पर्यटन में योगदान देने वाले पर्यटक मित्रों और स्टेकहोल्डर्स का सम्मान

रांची: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को रांची स्थित ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने में योगदान देने वाले पर्यटक मित्रों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को सम्मानित किया गया।

Sep 27, 2026 - 20:23
विश्व पर्यटन दिवस पर ऑड्रे हाउस में विशेष आयोजन, झारखंड पर्यटन में योगदान देने वाले पर्यटक मित्रों और स्टेकहोल्डर्स का सम्मान

रांची:- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को रांची स्थित ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने में योगदान देने वाले पर्यटक मित्रों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेलकूद विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि पर्यटक मित्र राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को स्थानीय जानकारी, सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होटल और आतिथ्य क्षेत्र भी पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने में अहम सहयोगी है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य स्टेकहोल्डर्स डिजिटल माध्यमों और रचनात्मक सामग्री के जरिए झारखंड के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध अनुभवों को देश-दुनिया के नए दर्शकों तक पहुंचाने में योगदान दे रहे हैं।

समारोह की शुरुआत दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद झारखंड पर्यटन को बेहतर अनुभव और व्यापक पहचान दिलाने में योगदान करने वाले पर्यटक मित्रों एवं अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की विविध संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाने के साझा संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग स्थानीय समुदायों, पर्यटक मित्रों, होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता से राज्य में पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाने और पर्यटन स्थलों की पहुंच व्यापक करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक श्री प्रेम रंजन सहित पर्यटन विभाग के अन्य पदाधिकारी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0