पितृपक्ष मेला में नारनौलिया अग्रवाल संघ का सेवा शिविर, हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क जलपान

देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुपद मंदिर परिसर में नारनौलिया अग्रवाल संघ द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है।

Sep 27, 2026 - 19:09
पितृपक्ष मेला में नारनौलिया अग्रवाल संघ का सेवा शिविर, हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क जलपान

गयाजी। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुपद मंदिर परिसर में नारनौलिया अग्रवाल संघ द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। उद्घाटन से पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। शिविर अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन करीब 100 जार पानी, 10 हजार कप चाय और 15 पेटी बिस्किट का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जा रहा है। शिविर मेला की पूरी अवधि तक चलेगा। सुबह से देर रात तक स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहते हैं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मिथलेश प्रसाद अग्रवाल, सचिव कृष्ण प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, राजू अग्रवाल, संचित अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, डॉ. राहुल अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पवन अग्रवाल,महिला शाखा की अध्यक्षा अंजू अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, कविता देवी, इंदु देवी, पूनम अग्रवाल, आरती, सुनीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, नेहा, रेणु, सोनी, ज्योति और वंदना भी उपस्थित रहीं। श्रद्धालुओं ने संघ की सेवा पहल की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0