रांची के CRPF कैंप में चली गोली, हवलदार भुवनेश्वर पाल की मौत; AK-47 से गोली लगने की आशंका
रांची: राजधानी रांची के तिरील स्थित CRPF कैंप में गोली चलने से हड़कंप मच गया। कैंप में तैनात हवलदार भुवनेश्वर पाल की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी समाप्त करने के बाद जवान अपने कमरे में गए थे, जहां AK-47 से खुद को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
रांची:- राजधानी रांची के तिरील स्थित CRPF कैंप में गोली चलने से हड़कंप मच गया। कैंप में तैनात हवलदार भुवनेश्वर पाल की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी समाप्त करने के बाद जवान अपने कमरे में गए थे, जहां AK-47 से खुद को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना की पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से हवलदार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक हवलदार भुवनेश्वर पाल मूल रूप से डालटनगंज के रहने वाले थे। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
फिलहाल जवान की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







