ललेंद्र कुमार को मिली पदोन्नति, बने सब-इंस्पेक्टर, रोहतास में सिपाही पद से शुरू किया था सफर, 26 सितंबर 2022 को एएसआई के पद पर हुए थे पदोन्नत

रोहतास जिले में 23 मई 2001 को सिपाही पद पर नियुक्त हुए ललेंद्र कुमार को अब सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर पदोन्नति मिली है।

Sep 27, 2026 - 18:53
ललेंद्र कुमार को मिली पदोन्नति, बने सब-इंस्पेक्टर, रोहतास में सिपाही पद से शुरू किया था सफर, 26 सितंबर 2022 को एएसआई के पद पर हुए थे पदोन्नत

गयाजी। रोहतास जिले में 23 मई 2001 को सिपाही पद पर नियुक्त हुए ललेंद्र कुमार को अब सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी पदोन्नति 22 सितंबर 2026 को हुई। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्हें सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति मिली थी। ललेंद्र कुमार मूल रूप से जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बोकनारी कला गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम श्री राम कृपाल सिंह है। उन्होंने पुलिस सेवा की शुरुआत 23 मई 2001 को रोहतास जिले में सिपाही के पद से की थी। अपनी सेवा अवधि में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। लगभग 25 वर्षों की पुलिस सेवा के दौरान ललेंद्र कुमार ने सिपाही से एएसआई और अब एसआई के पद तक का सफर तय किया है। उनकी पदोन्नति से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0