लातेहार में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स ले जाने के दौरान मौत; पतकी जंगल में वारदात

लातेहार: जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना रांची-डाल्टनगंज मार्ग स्थित पतकी जंगल के NH-39 की बताई जा रही है।

Sep 27, 2026 - 20:52
लातेहार में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स ले जाने के दौरान मौत; पतकी जंगल में वारदात

लातेहार:- जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना रांची-डाल्टनगंज मार्ग स्थित पतकी जंगल के NH-39 की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के परसही निवासी आशीष कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पतकी जंगल के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

राहगीरों की मदद से घायल आशीष कुमार को तत्काल लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। हालांकि, रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले अज्ञात अपराधियों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0