रांची में भारी बारिश का अलर्ट: 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, शिक्षकों की ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति अनिवार्य
रांची: भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। रांची को येलो जोन में चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को विद्यालय बंद रहने के दौरान भी ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।
यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में कोई अनिवार्य परीक्षा निर्धारित है, तो उसके संचालन के संबंध में संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेक के अनुसार निर्णय लेंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले संबंधित विद्यालय या संस्थान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0