सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त अजय नाथ झा, ब्लैक स्पॉट सुधारने और अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

झारखंड: सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sep 27, 2026 - 09:03

बैठक में जिले के ब्लैक स्पॉट की पहचान कर आवश्यक सुधार, अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य उपायों की समीक्षा की गई। स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर बस चालकों और खलासियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा गया।

उपायुक्त ने पुलिस जवानों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को समय पर शुरुआती चिकित्सा सहायता मिल सके।

बैठक के दौरान दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन श्री अनिल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। प्रशासन ने लोगों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, ताकि जरूरत के समय वाहन चालक और आम लोग इस सुविधा का उपयोग कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0