रांची के धुर्वा गोलचक्कर पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, ग्रिल-बाउंड्री तोड़कर घुसी गाड़ी; ओवरस्पीडिंग पर सवाल

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा गोलचक्कर पर रविवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर गोलचक्कर की ग्रिल और बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में एक दूसरी कार भी फॉर्च्यूनर की चपेट में आ गई। घटना के बाद फॉर्च्यूनर में सवार लोग मौके से फरार हो गए।

Sep 27, 2026 - 15:28

जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर JH01FY4159 तेज गति से धुर्वा गोलचक्कर की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गोलचक्कर की ग्रिल व बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस दौरान JH01DT7410 नंबर की दूसरी कार भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल

धुर्वा गोलचक्कर की इस घटना के बाद राजधानी में तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रमुख चौक-चौराहों पर ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ वाहन चालक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0