पश्चिम चंपारण में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, CM सम्राट के सामने नारेबाजी; सांसद की गाड़ी पर फेंका गोबर
पश्चिम चंपारण में बाढ़ प्रभावित लोगों का गुस्सा बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान सामने आया। बैरिया प्रखंड के बथना स्थित राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और पुनर्वास की व्यवस्था को लेकर स्थानीय सांसद और विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और मुख्यमंत्री राहत शिविर से रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री के जाने के बाद भाजपा सांसद संजय जायसवाल और नरकटियागंज विधायक कुछ देर तक स्कूल परिसर में रुके रहे। पुलिस जब सांसद को उनकी गाड़ी तक पहुंचा रही थी, तभी कथित तौर पर कुछ आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गोबर फेंका तथा वाहन पर हाथ मारे। बाद में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद को वहां से बाहर निकाला।
यह विरोध ऐसे समय हुआ है जब पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सम्राट चौधरी ने बगहा, बैरिया के बथना, योगापट्टी के मच्छरगांवा और नौतन के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया तथा अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0