₹3,180 का बकाया मांगना पड़ा भारी, रेस्टोरेंट संचालक पर 20 युवकों ने किया हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वे कार्यालय परिसर के एक रेस्टोरेंट में खाने के बकाया 3,180 रुपये मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि रेस्टोरेंट संचालक के साथ जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि बकाया राशि मांगने से नाराज करीब 20 युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और तोड़फोड़ करते हुए संचालक सुमित कुमार झा पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों के हाथ में चाकू, लोहे की रॉड, डंडे और प्लास्टिक पाइप थे। हमले में सुमित कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद महिला कर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है। मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है।
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना को लेकर रेस्टोरेंट संचालक सुमित कुमार झा ने अपनी बात पुलिस के सामने रखी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0