2 अक्टूबर को नहीं होगा 'No UPI Day', वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद व्यापारियों ने वापस लिया विरोध

2 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘No UPI Day’ अब नहीं होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने अपना विरोध कार्यक्रम वापस लेने का फैसला किया है।

Oct 1, 2026 - 10:33

30 सितंबर को करीब 20 वरिष्ठ व्यापारी और रिटेल प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर प्रस्तावित UPI MDR को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। व्यापारिक संगठनों ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी चिंताओं पर विचार करने का भरोसा मिलने के बाद 2 अक्टूबर का विरोध वापस लिया गया है।

दरअसल, प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लागू किया जाना है। व्यापारी संगठनों ने इस शुल्क को टालने और संबंधित सीमा की समीक्षा की मांग की है।

इससे पहले 2 अक्टूबर को व्यापारी UPI QR कोड और साउंड बॉक्स ढककर विरोध जताने की तैयारी में थे। अब बातचीत के बाद यह कार्यक्रम वापस ले लिया गया है। इसका मतलब यह भी है कि 2 अक्टूबर को UPI सेवा बंद नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0