पटना में रात के समय कई फ्लाईओवर रहेंगे बंद, 1 से 8 अक्टूबर तक होगी लोड टेस्टिंग
पटना: राजधानी में प्रमुख पुलों और फ्लाईओवरों की मजबूती और भार वहन क्षमता की जांच के लिए 1 से 8 अक्टूबर तक लोड टेस्टिंग और कंडीशन सर्वे कराया जाएगा। IIT पटना की देखरेख में होने वाली इस तकनीकी जांच के दौरान संबंधित फ्लाईओवरों पर रात के समय यातायात बंद रहेगा।

निर्धारित फ्लाईओवरों पर रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
किस दिन कहां रहेगा ट्रैफिक बंद:
-
1 अक्टूबर: आर-ब्लॉक रोड फ्लाईओवर
-
2 अक्टूबर: GPO गोलंबर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर के बीच का हिस्सा
-
5 अक्टूबर: चिरैयाटांड़ ROB
-
6 अक्टूबर: कंकड़बाग फ्लाईओवर
-
7 अक्टूबर: चिरैयाटांड़ से मीठापुर ओवरब्रिज, करबिगहिया होते हुए फ्लाईओवर मार्ग
-
8 अक्टूबर: बेली रोड ब्रिज
लोड टेस्टिंग के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित फ्लाईओवरों पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। तकनीकी जांच के जरिए पुलों और फ्लाईओवरों की मौजूदा स्थिति तथा उनकी भार वहन क्षमता का आकलन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0