सिल्ली अंचल में ACB की बड़ी कार्रवाई, जमीन मापी के नाम पर 50 हजार रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रांची के सिल्ली अंचल में कार्रवाई करते हुए एक अमीन को कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अमीन की पहचान विनोद लोहरा के रूप में बताई गई है। आरोप है कि वह जमीन की मापी के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

Oct 1, 2026 - 17:11

जानकारी के अनुसार, ACB को लिखित शिकायत मिली थी कि सिल्ली अंचल में जमीन मापी के लिए अमीन द्वारा 2 लाख रुपये और 4 डिसमिल जमीन की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को 50 हजार रुपये लेते हुए अमीन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम अमीन को सिल्ली से रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के कार्यालय लेकर पहुंची। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद मेडिकल जांच और न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोर्ट की प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजे जाने की बात कही गई है।

बताया गया है कि जमीन की मापी कराने के लिए एक व्यक्ति कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमीन से हुई। आरोप है कि जमीन मापी के बदले अमीन ने पैसे और जमीन की मांग की। शिकायत मिलने के बाद ACB ने कार्रवाई की।

पहले भी सिल्ली अंचल से हो चुकी है गिरफ्तारी

सिल्ली अंचल में रिश्वतखोरी के मामले में यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले फरवरी 2026 में भी ACB ने इसी अंचल के अमीन गणेश महतो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोप था कि जमीन की मापी के बाद रिपोर्ट और नक्शा देने के एवज में पैसे की मांग की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0