THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027: IIT पटना 701-800 ग्लोबल बैंड में कायम, रिसर्च क्वालिटी में 75.1 स्कोर

पटना: Times Higher Education (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT पटना ने 701-800 के ग्लोबल रैंक बैंड में अपनी जगह बरकरार रखी है। संस्थान का ओवरऑल स्कोर 42.8 रहा। रैंकिंग में IIT पटना का प्रदर्शन खास तौर पर रिसर्च क्वालिटी के क्षेत्र में मजबूत रहा, जहां उसे 75.1 अंक मिले हैं।

Oct 1, 2026 - 17:34
THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027: IIT पटना 701-800 ग्लोबल बैंड में कायम, रिसर्च क्वालिटी में 75.1 स्कोर

पटना:- Times Higher Education (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT पटना ने 701-800 के ग्लोबल रैंक बैंड में अपनी जगह बरकरार रखी है। संस्थान का ओवरऑल स्कोर 42.8 रहा। रैंकिंग में IIT पटना का प्रदर्शन खास तौर पर रिसर्च क्वालिटी के क्षेत्र में मजबूत रहा, जहां उसे 75.1 अंक मिले हैं।

रैंकिंग के आंकड़ों के मुताबिक IIT पटना का ओवरऑल स्कोर IIT गांधीनगर और IIT रोपड़ के 40.2-40.2 स्कोर से अधिक रहा। वहीं IIT इंदौर का ओवरऑल स्कोर 50.6 दर्ज किया गया है।

IIT पटना के अलग-अलग इंडिकेटर्स की बात करें तो टीचिंग में 41.7, रिसर्च क्वालिटी में 75.1 और रिसर्च एनवायरमेंट में 27.3 अंक मिले हैं। संस्थान लगातार 701-800 रैंक बैंड में बने रहने को अपनी अकादमिक और शोध गतिविधियों में निरंतर प्रयासों से जोड़ रहा है।

IIT पटना के अनुसार वैश्विक रैंकिंग के साथ एशिया स्तर पर भी संस्थान की पहचान मजबूत हो रही है। संस्थान ने इस प्रदर्शन का श्रेय अपने फैकल्टी सदस्यों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की मेहनत को दिया है। IIT पटना का कहना है कि अकादमिक और रिसर्च गतिविधियों को लगातार मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0