आधी रात रिसने लगा रिंग बांध, सुबह 4 बजे तक मौके पर डटी रहीं डीएम; बचा बड़ा हादसा
हाजीपुर: गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच वैशाली के लालगंज प्रखंड में रिंग बांध पर खतरे की स्थिति पैदा हो गई। यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर वार्ड-5 में रिंग बांध के कई हिस्सों में रिसाव और कटाव शुरू होने की सूचना मिलते ही वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह आधी रात को खुद मौके पर पहुंचीं।
हाजीपुर:- गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच वैशाली के लालगंज प्रखंड में रिंग बांध पर खतरे की स्थिति पैदा हो गई। यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर वार्ड-5 में रिंग बांध के कई हिस्सों में रिसाव और कटाव शुरू होने की सूचना मिलते ही वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह आधी रात को खुद मौके पर पहुंचीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम पूरी रात घटनास्थल पर मौजूद रहीं और अपनी निगरानी में बांध के सुदृढ़ीकरण का काम कराया। रात करीब 10 बजे शुरू हुआ बचाव अभियान सुबह 4 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान जिले के अधिकारी और तकनीकी टीमें भी ग्रामीणों के साथ मिलकर बांध को सुरक्षित करने में जुटी रहीं।
प्रशासन की टीम ने रिसाव वाले स्थानों को नियंत्रित करते हुए बांध को सुरक्षित कर लिया। इससे इलाके में संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।
गंडक नदी के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीमों को रिंग बांध पर सतत नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







