पितृपक्ष मेले में रवि होटल की अनूठी पहल, पिंडदानियों को प्रतिदिन करा रहे निशुल्क भोजन

रामसागर तालाब स्थित गायत्री मंदिर परिसर में परिवार के साथ समाजसेवी रवि कुमार जुटे सेवा कार्य में

Sep 30, 2026 - 19:16
पितृपक्ष मेले में रवि होटल की अनूठी पहल, पिंडदानियों को प्रतिदिन करा रहे निशुल्क भोजन

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के अवसर पर किरानी घाट स्थित रामसागर तालाब के गायत्री मंदिर परिसर में रवि होटल की ओर से प्रतिदिन पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन कराया जा रहा है। इस सेवा कार्य में समाजसेवी रवि कुमार अपने पूरे परिवार के साथ सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। रवि कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान विष्णु की नगरी गयाजी पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान एवं तर्पण करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ हर वर्ष पितृपक्ष के दौरान पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों और तीर्थयात्रियों की सेवा करने से मन को शांति और संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए परिवार के सदस्य भी सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं। रवि होटल की इस पहल की तीर्थयात्रियों ने सराहना करते हुए कहा कि पितृपक्ष जैसे धार्मिक अवसर पर भोजन सेवा श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0