जीबीएम कॉलेज में पोषण माह के अवसर पर 'पोषण मेला' का आयोजन

'पोषण मेले' का मुख्य विषय 'डिस्कवर द पावर ऑफ़ न्यूट्रिशन' था, जिसमें फूड स्टॉल लगाए जाने के साथ छात्राओं को मौसमी फल, अनाज, श्रीअन्न और लोकल खाद्य पदार्थ आदि के बारे में जानकारी दी गई।

Sep 30, 2026 - 20:40
जीबीएम कॉलेज में पोषण माह के अवसर पर 'पोषण मेला' का आयोजन

गया जी । गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में 'पोषण माह ' के अवसर पर गृह विज्ञान विभाग एवं सेहत केंद्र द्वारा प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल की अध्यक्षता में पोषण मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके हुआ। 'पोषण मेले' का मुख्य विषय 'डिस्कवर द पावर ऑफ़ न्यूट्रिशन' था, जिसमें फूड स्टॉल लगाए जाने के साथ छात्राओं को मौसमी फल, अनाज, श्रीअन्न और लोकल खाद्य पदार्थ आदि के बारे में जानकारी दी गई। मेले का आयोजन गृह विज्ञान की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका कुमारी के निर्देशन एवं समन्वयन में हुआ। पोषण मेले में छात्रा माधवी, अनु, संचिता, तान्या, तब्बसूम, शिल्पी, अंजलि, रितिका, पूनम, पार्वती, काजल, फूला, रिया, सबा, साहिस्ता, सपना, संतोषी, अलीशा, तन्वी, मुस्कान, सुरभि, सोनाली, अमृता, पिंकी, नीतू, आरती, निर्जला आदि छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं की खूब हौसलाअफ़जाई की। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि पोषण मेले में छात्राओं ने पाठ्यक्रम के अनुसार पोषण से युक्त सामग्रियों से निर्मित सूजी मोमो, लिट्टी चोखा, आटा नूडल्स, चाउमीन मंचूरियन, ठेकुआ, रागी केक, कोवा पेठा, वेज बिरयानी, आलू-कचालू, कास्टर्ड, टिक्की चार्ट, ढोकला, पानी पूरी आदि के फूड स्टॉल्स लगाए, जिनपर छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की भारी भीड़ रही। कुछ छात्राएँ टिकट कांउटर पर बैठी थीं, और फूड स्टॉलों से फूड आइटम्स खरीदने वालों से मूल्य एकत्रित करके आय-व्यय का ब्यौरा भी निकाल रही थीं। कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मियों, एवं छात्राओं ने पोषण से युक्त स्वादिष्ट खाने का खूब लुत्फ़ उठाया। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल, बर्सर डॉ सहदेब बाउरी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, प्रीति शेखर, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ बनीता कुमारी, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ फातिमा, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ सीता, डॉ दीपिका, डॉ सपना पांडे, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ रानी कुमारी, डॉ अमृता कुमारी आदि शिक्षक सहित अनेक छात्राओं ने पोषण मेले का जमकर आनंद उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0