पितृपक्ष मेले में आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड के साथ चलाया सघन बम जांच अभियान, गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और प्रवेश-निकास द्वार समेत संवेदनशील स्थलों की हुई जांच

आरपीएफ पोस्ट गया की टीम ने 47 बटालियन सीआरपीएफ डॉग स्क्वायड के सहयोग से रेलवे स्टेशन परिसर में सघन बम एवं विस्फोटक पदार्थ जांच अभियान चलाया।

Oct 1, 2026 - 16:55
पितृपक्ष मेले में आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड के साथ चलाया सघन बम जांच अभियान, गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और प्रवेश-निकास द्वार समेत संवेदनशील स्थलों की हुई जांच

गयाजी। पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को आरपीएफ पोस्ट गया की टीम ने 47 बटालियन सीआरपीएफ डॉग स्क्वायड के सहयोग से रेलवे स्टेशन परिसर में सघन बम एवं विस्फोटक पदार्थ जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्रियों के आवागमन वाले स्थानों सहित अन्य संवेदनशील स्थलों की डॉग स्क्वायड की मदद से गहन जांच की गई। इस दौरान लावारिस सामान एवं संदिग्ध वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। जांच के बाद स्टेशन परिसर में स्थिति सामान्य पाई गई। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। डॉग स्क्वायड जांच अभियान के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह, निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, निरीक्षक पंकज यादव, निरीक्षक चंदन कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष शिवकुमार सहित आरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0