सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत मानपुर नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-100, सलेमपुर में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी सेविका तारा देवी ने किया।
गयाजी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मानपुर नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-100, सलेमपुर में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक महिला की गोद भराई एवं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी सेविका तारा देवी ने किया। महिलाओं एवं बच्चों के परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, मानपुर भाजपा नगर अध्यक्ष बालाजी, भाजपा महामंत्री विनय कुमार प्रभाकर, वार्ड पार्षद हसनैन अली एवं सतीश सिंह, धर्मेंद्र चौहान सहित मधु कुमारी रीना कुमारी सरिता कुमारी नागवंती देवी निर्मला देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक विकास के प्रति जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





