विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाया

बिहार के दरभंगा जिले में अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर को लेकर जमीन विवाद का मामला सामने आया है। तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा पंचायत में जमीन पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों और विधायक के पिता के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने रमेश ठाकुर पर ग्राम देवता के स्थल, सरकारी सड़क, नाले और निजी रैयती जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।

Nov 11, 2026 - 12:09

ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आम रास्ता बाधित हो रहा है। इसके अलावा तालाब से जुड़े नाले को मिट्टी भरकर बंद करने की भी शिकायत की गई है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने CO से की निष्पक्ष जांच की मांग

मामले को लेकर ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी के पास लिखित आवेदन देकर जमीन की मापी कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते और ग्राम देवता के स्थल से जुड़े मामले में प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस मामले में अंचल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया गया है। वहां दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी। इसके बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक मैथिली ठाकुर क्षेत्र से बाहर

जमीन विवाद को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार विधायक मैथिली ठाकुर फिलहाल अपने क्षेत्र से बाहर हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की जांच और जनता दरबार में होने वाली सुनवाई पर टिकी है।

फिलहाल, ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच और जमीन की मापी के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0