जयराम महतो का बयान पर राजनीतिक हलचल, बोले- “शासन बदलिए, हम प्रशासन बदल देंगे”

लोहरदगा के कुडू प्रखंड स्थित संत विनोबा भावे स्टेडियम, टाटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं से खेल भावना, अनुशासन और संघर्ष के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Sep 29, 2026 - 10:57

अपने संबोधन में जयराम महतो ने शहीद भगत सिंह के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचारों को वर्तमान समय के संदर्भ में समझने की जरूरत है। उन्होंने किसान-मजदूरों के अधिकार, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दे भी उठाए।

राजनीतिक टिप्पणी करते हुए जयराम महतो ने कहा, “आप शासन बदलिए, हम प्रशासन बदल देंगे।” उन्होंने अपने राजनीतिक सफर और वर्ष 2019 के चुनाव का जिक्र करते हुए भविष्य में भी राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0