साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई करने वाले दो POS एजेंट गिरफ्तार, 180 से ज्यादा SIM देने का आरोप

बोकारो: साइबर अपराध के खिलाफ बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों को फर्जी तरीके से SIM उपलब्ध कराने के आरोप में दो POS एजेंटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने जुलाई से अगस्त के बीच 180 से ज्यादा SIM कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे। प्रत्येक SIM के बदले उन्हें 800 रुपये मिलने की बात सामने आई है।

Sep 30, 2026 - 17:14
साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई करने वाले दो POS एजेंट गिरफ्तार, 180 से ज्यादा SIM देने का आरोप

बोकारो:- साइबर अपराध के खिलाफ बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों को फर्जी तरीके से SIM उपलब्ध कराने के आरोप में दो POS एजेंटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने जुलाई से अगस्त के बीच 180 से ज्यादा SIM कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे। प्रत्येक SIM के बदले उन्हें 800 रुपये मिलने की बात सामने आई है।

मामला बरमसिया ओपी क्षेत्र का है। साइबर पुलिस ने POS एजेंट प्रदीप दास और मुकेश गोप को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप दास ने जुलाई से अगस्त के बीच 140 से ज्यादा, जबकि मुकेश गोप ने 42 SIM साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे।

ASP चास वेदांत शंकर के मुताबिक, दोनों एजेंट दूसरे लोगों के आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर SIM एक्टिवेट करते थे और बाद में उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचा देते थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पैसे के लालच में यह काम करने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक SIM के बदले आरोपियों को 800 रुपये मिलते थे।

पुलिस का कहना है कि इन SIM का इस्तेमाल फर्जी बैंक अकाउंट या अन्य फर्जी पहचान तैयार करने, फोन के जरिए लोगों से ठगी करने और दूसरी आपराधिक गतिविधियों में किया जाता था। पूछताछ के दौरान पमित माहथा, राहुल कुमार और विवेक चौधरी के नाम भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से Samsung Galaxy A17 5G और Realme 12X 5G मोबाइल फोन समेत चार SIM कार्ड बरामद किए हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 39/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS, IT Act और Telecom Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

साइबर पुलिस अब SIM उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क और साइबर अपराधियों के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी करने वालों के साथ-साथ उन्हें SIM उपलब्ध कराने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0